देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में 314 सड़कें बंद, 3 जिलों में रेड अलर्ट, सीजन में अब तक 26 लोगों की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड में भारी मूसलाधार बरसात की वजह से राज्य में 314 सड़कें खुलने का इंतजार कर रही है जबकि अभी तक बरसात के सीजन में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। और 23 लोग घायल हो चुके हैं इसके अलावा बाढ़ से 4 लोगों की मौत और 3600 से अधिक परिवार प्रभावित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी देहरादून, टिहरी और पौड़ी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में अब तक 12 राजमार्ग और 292 ग्रामीण सड़कें बंद हैं बद्रीनाथ धाम यात्रा मार्ग भी तीन जगह से बारिश की वजह से बंद है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग की 264 जेसीबी मशीनें इन रास्तों को खोलने का कार्य कर रही है । अभी मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है 15 जून के बाद शुरू हुए मानसून सीजन में आपदा की वजह से विभिन्न कारणों से अब तक 26 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग घायल हुए हैं। उधर रुड़की में बाढ़ का कहर जारी है खानपुर में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है 36 सौ से अधिक परिवार प्रभावित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें