- चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1455 नर्सिंग अधिकारी पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया सचिव स्वास्थ्य ने बेरोजगार नर्सिंग महासंघ को दिया आश्वासन
देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। बेरोजगार नर्सिंग महासंघ ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार से मुलाकात कर जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की मांग रखी।
बेरोजगार नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास ने स्वास्थ्य सचिव को बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 29 नवंबर 2023 को विज्ञप्ति जारी कर 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेकिन उच्च स्तरीय बैठक में नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इसके पीछे तर्क दिया गया कि स्वास्थ्य विभाग में चयनित 1376 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने
के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के सभी पदों चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। महासंघ ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाए। सचिव स्वास्थ्य ने महासंघ को नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पद पर जल्द भतौ प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
