- स्नातक दाखिलों के लिए फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल
देहरादून– उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं अंक सुधार परीक्षा पास करने वाले 6923 छात्रों के लिए सरकार ने एक और राहत भरी खबर दी है। तय किया गया है कि इन छात्रों को स्नातक दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान कोई भी छात्र दाखिला ले सकेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि प्रदेश के राज्य विवि व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की करीब 13 हजार सीटें रिक्त हैं। इस बीच अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें 12वीं में 6923 छात्र – छात्राएं और पास हो गए हैं। मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि जिन छात्रों का दाखिला सीयूईटी न देने से गढ़वाल विवि और उसके संबद्ध कॉलेजों में नहीं हो पाया है, वे भी इस दौरान समर्थ पोर्टल के माध्यम से राज्य विवि परिसर व उसके संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में दाखिला ले सकेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

