हल्द्वानी- पहाड़ की बेटी को दिल्ली में भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद दिल्ली से लेकर पहाड़ का खुशी का माहौल है। मूलरूप से अल्मोड़ा जिले रहने वाली पूर्वी दिल्ली की मेयर रह चुकी नीमा भगत को भाजपा दिल्ली प्रदेश की मंत्री नियुक्त किया गया है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ट्वीट कर नीमा की नियुक्ति का स्वागत कर बधाई दी है। भगत ने इसे उत्तराखंड मूल के नेताओं का सम्मान बताया। वही पहाड़ की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से दिल्ली से लेकर अल्मोड़ा तक खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें AADHAR CARD DOWNLOAD- आधार कार्ड खो गया है, तो घर बैठें निकाल सकते हैं डिजिटल कॉपी, जानिए तरीका
नीमा भगत का ससुराल अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में है और मायका तौली गांव में है। वह लंबे समय से दिल्ली में हैं, लेकिन उनका जुड़ाव अपने क्षेत्र की जड़ों से है। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद नीमा भगत ने कहा कि वह अक्सर पहाड़ आती हैं। वहां की महिलाएं बहुत अधिक सशक्त हैं। हर मौसम में कड़ी मेहनत करती हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में कई युवाओं ने स्वरोजगार के जरिये महत्वपूर्ण काम किया है।
यह भी पढ़ें हल्द्वानी- बरेली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, यह है टाइमिंग
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
