देहरादून: देहरादून के भनियावाला से ऋषिकेश के बीच प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत करीब 3 हजार पेड़ों की कटाई पर राज्य सरकार ने फिलहाल रोक लगा दी है। सरकार ने कहा है कि सभी पक्षों से चर्चा और सहमति बनने तक पेड़ों का कटान नहीं किया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से इस परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों, पर्यावरण प्रेमियों और विभिन्न संगठनों ने पेड़ों की कटाई पर चिंता जताई थी। इन सुझावों और आपत्तियों को देखते हुए राज्य सरकार ने मामले की दोबारा समीक्षा करने का फैसला लिया है।
सरकार के अनुसार यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है। इस पर उच्च न्यायालय के निर्देशों और सभी जरूरी वैधानिक एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों के तहत कार्यवाही की जा रही थी। परियोजना में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगभग 3.5 किलोमीटर लंबे हाथी अंडरपास और छोटे वन्यजीवों के लिए विशेष कल्वर्ट बनाने का भी प्रावधान रखा गया है।
राज्य सरकार ने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभावनाओं का सम्मान भी समान रूप से जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से दोबारा विस्तृत बातचीत करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी पक्षों के बीच संतोषजनक सहमति और विश्वास का माहौल नहीं बन जाता….तब तक इस परियोजना के तहत किसी भी पेड़ की कटाई नहीं की जाएगी। आगे की कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की जाएगी।
इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने हालिया देहरादून दौरे के दौरान विरोध कर रहे लोगों से मुलाकात की थी। वहीं कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार ने जनदबाव और विरोध के बाद पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने का फैसला लिया है। हालांकि राज्य सरकार ने अपने फैसले को जनभावनाओं, पर्यावरण संरक्षण और व्यापक जनहित से जुड़ा कदम बताया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 