चमोली: बदरीनाथ धाम के दान-चढ़ावा में कथित हेराफेरी और चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इस प्रकरण में प्रमोद नौटियाल की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में राजेंद्र चौहान कथित तौर पर कई बार नोटों के बंडल अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर उनसे पूछताछ की गई और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
मंदिर सूत्रों के अनुसार तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके पास से विदेशी मुद्रा, केसर और कुछ अन्य सामान भी मिला है। हालांकि इन बरामद वस्तुओं की आधिकारिक पुष्टि एसआईटी की ओर से अभी नहीं की गई है और जांच जारी है।
जांच एजेंसी अब उन अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाल रही है…जो दान-चढ़ावा गणना कक्ष में तैनात थे। साथ ही पूरे मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों का भी तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक मंदिर समिति की ओर से पहले 45 दिनों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने की बात कही गई थी…लेकिन एसआईटी को अब तक केवल 13 दिनों का फुटेज मिला है। बाकी रिकॉर्डिंग हासिल करने और कथित रूप से गायब डेटा को रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है।
बदरीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई है। अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
दान-चढ़ावा से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित अनियमितता का दायरा कितना बड़ा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। यदि जांच में वित्तीय गड़बड़ी के और प्रमाण मिलते हैं तो आर्थिक लेन-देन और अन्य संबंधित पहलुओं की भी विस्तृत जांच की जा सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
