देहरादून (corona update): उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है राज्य में आज 12 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 275 नए मामले सामने आए हैं वहीं रविवार को 224 मामले सामने आए थे। वही राज्य में आज एक कोरोना मरीज की मौत हुई है जो ऋषिकेश एम्स में भर्ती था।राज्य में आज कोरोना के 275 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1676 पहुंच गई है।
सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 275 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 234 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 16.50% पर पहुंच गई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 108 ,हरिद्वार से 60, नैनीताल जिले में 61, उधमसिंह नगर से 07, पौडी से 01 ‘ टिहरी से 09 , चंपावत से 11 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 11, बागेश्वर से 03, चमोली से 02, रुद्रप्रयाग से 01 ,उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में अब तक कुल 98127 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 92175 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3485 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 291 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 94.44 प्रतिशत है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किच्छा: गन्ना किसानों का 10 करोड़ भुगतान
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 
