CORONA UPDATE-बागेश्वर, कोरोना संक्रमण के कारण बाहरी राज्यों से अपने जनपद को लौट रहे प्रवासियों को शासन के गार्इडलार्इन के अनुसार जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशन में होम, फैसिलिटी एवं संस्थागत क्वारंटाइन QUARANTINE किये जा रहे इसी क्रम में तहसील काण्डा के ITI पॉलिटेक्निक काण्डा में विगत दिनों विभिन्न राज्यों से आये 51 प्रवासियों को क्वारंटाइन किया गया था, जिनके द्वारा 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करने के उपरान्त जिला प्रशासन द्वारा सभी 51 प्रवासियों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया।
क्वारंटाइन में रह रहे प्रवासियों का रवाना करने से पूर्व डॉ0 हरीश पोखरिया की टीम द्वारा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जॉच की गयी, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया तथा उन्हें सलाह दी गयी कि वह अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ार्इ से अनुपालन करें तथा मास्क एवं सेनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें किसी प्रकार की कोर्इ समस्या होने पर स्वास्थ्य टीम एवं ग्राम निगरानी समिति को इसकी जानकारी उपलब्ध करायें। जिन वाहनों के माध्यम से प्रवासियों को भेजा गया उन वाहनों एवं प्रवासियों के बैगों तथा क्वारंटाइन सेंटर के सभी कमरों को भी सैनिटाइजर किया गया। क्वारंटाइन सेंटर से अपने घरों को जाने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी, सभी प्रवाससियों को 06 वाहनों के माध्यम से उनके घरों के लिए रवाना किया गया जिसमें 01 बस, 01 ट्रैवलर व 04 मैक्स के वाहन से भेजे गये जिसमें तहसील गरूड़ के 10, बागेश्वर के 12, काफलीगैर के 06 एवं तहसील काण्डा के 23 प्रवासी शामिल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
