CORONAVIRUS UPDATE-उत्तराखंड में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामले कई जिलों में कंपटीशन सा कर रहे हैं 140 संक्रमित मरीजों के साथ नैनीताल जिला टॉप पर है तो 137 संक्रमित के साथ देहरादून जिला दूसरे नंबर पर पिछले कुछ दिनों तक बहुत पीछे चल रहे टिहरी गढ़वाल जिले में एकाएक संक्रमित लोगों की बौछार सी हो गई 70 पॉजिटिव लोगों के साथ राज्य में तीसरे नंबर पर टिहरी गढ़वाल जिला आ गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर में 61 और हरिद्वार जिले में 47 और अल्मोड़ा जिले में 39 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। साथ ही पौड़ी गढ़वाल में 25, पिथौरागढ़ में 21, बागेश्वर में 16, चमोली में 11, उत्तरकाशी में 10, चंपावत में 8, और रुद्रप्रयाग में 5 लोग संक्रमित हुए है।
उत्तराखंड- उत्तराखंड राज्य कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोनावायरस मरीजों के रिकवरी रेट 14 फ़ीसदी तक रह गया है इसके अलावा लास्ट 7 दिनों में कोरोनावायरस का डबलिंग रेट महज 4 दिन के आसपास रह गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस कोविड-19 के मामलों में अब तक राज्य में 5 लोगों की मौत हो गई है और 89 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
राज्य में जांच लैब की कमी इस बात से लगाई जा सकती है कि अभी 4758 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है 29 मई शुक्रवार को 1439 लोगों की फिर से जांच रिपोर्ट भेजी गई है। लगातार बढ़ रही वेटिंग लिस्ट इस बात की तस्दीक कर रही है कि राज्य में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
उत्तराखंड- यहां पति खैर खबर लेने अस्पताल जाने वाली महिला हुई संक्रमित, इलाका सील
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
