मंत्री सतपाल महाराज और अमृता रावत

उत्तराखंड- मंत्री सतपाल महाराज और अमृता रावत सहित पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं सिंचाई मंत्री  सतपाल महाराज उनकी पत्नी अमृता रावत व उनके परिवार के सभी सदस्यों की आज कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने से भाजपा कार्यकर्ताओं और देश विदेश में फैले उनके अनुयाईयों में खुशी की जबरदस्त लहर है।

CORONA UPDATE- हल्द्वानी के निजी हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, मचा हड़कंप


ज्ञात हो कोरोना संक्रमण के चलते देश व्यापी लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत सहित उसके परिवार के सदस्यों पुत्र श्रेद्घेय रावत, सुयश रावत, पुत्रवधु आराध्या रावत और राजकुमारी मोहिना सिंह निराश्रितों और जरूरतमंदो की मदद करते हुए कोरोना संक्रमित हो गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने खोला विकास का पिटारा, सड़क से पर्यटन तक कई बड़े काम

हल्द्वानी- शहर में दिन दहाड़े मस्ती करता दिखा तेंदुआ, लोगो के उड़े होश,, इस इलाके का मामला

 सतपाल महाराज और उनके पारिवारिक सदस्यों के संक्रमित होने के बाद उत्तराखंड सहित पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके अनुयाईयों ने महाराज और उनके परिवार के सदस्यों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए जगह जगह पूजा-अर्चना और हवन भी किया। परिणाम स्वरूप  महाराज के पुत्रों और पुत्रवधुओं को स्वस्थ होने पर पूर्व में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन श्री सतपाल महाराज और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमृता रावत को लगभग 17 दिन एम्स में रखने के बाद कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण न पाये जाने के पश्चात डाक्टरों उन्हें 14 दिन होम कोरंटाईन की सलाह देखकर घर भेज दिया था। जहाँ उनकी लगतार जांच के बाद आज उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! अगले कई दिन उत्तराखंड में बरसेंगे बादल
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लकी रावत बने भारत के इकलौते छात्र प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अभियान के लिए चयनित

BREAKING NEWS- कोरोना का आंकड़ा 2800 पार, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी दो हजार से ऊपर, देखिए हेल्थ रिपोर्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें