नई टिहरी: टिहरी जिले के जाखणीधार विकासखंड के कैथोली गांव में कथित धर्मांतरण और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोपों को लेकर एक शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंची है। गांव निवासी अमित थपलियाल ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार 4 जुलाई को कुछ बाहरी लोग कई वाहनों से गांव पहुंचे और एक मकान में एकत्र हुए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वहां धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद संबंधित लोगों को आवश्यक हिदायत देकर वहां से जाने के लिए कहा।

ज्ञापन में यह भी दावा किया गया है कि जिस भवन में यह गतिविधियां होने की बात कही गई है, उसका निर्माण कथित रूप से लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किया गया है। शिकायतकर्ता ने इस पहलू की भी अलग से जांच कराने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि जांच के दौरान धर्मांतरण से जुड़े कानूनों के उल्लंघन, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या अन्य अनियमितताओं की पुष्टि होती है….तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
साथ ही जिले में बिना वैधानिक अनुमति के संचालित होने वाली कथित अवैध धार्मिक गतिविधियों और अवैध निर्माणों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
