Haldwani News: Shreya Joshi Success Story: भारतीय सेना और उत्तराखंड का नाता काफी पुराना है। पहले तक पुरुषों की बात होती थी कि घर का एक बेटा सेना में शामिल होकर देश सेवा करेगा लेकिन अब बेटियां भी अपना नाम दर्ज करा रही हैं। बेटियां भी भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रही है। ये लिस्ट तेजी से आगे बढ़ रही है। हल्द्वानी की रहने वाली श्रेया जोशी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनीं हैं। उनकी कामयाबी ने पूरे शहर का नाम रौशन किया है और परिवार को बधाई मिल रही है।
जानकारी के अनुसार, चयन होने के बाद श्रेया की ट्रेनिंग अगस्त 2023 से केरल के एझिमाल कन्नूर में शुरू होगी। मूल रूप से बास गल्ली, अल्मोड़ा निवासी श्रेया जोशी ने प्रारभिक शिक्षा अपनी आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से हासिल की। इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी के स्कूल में दाखिला लिया और 8वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की। स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद श्रेया ने देहरादून का रुख किया और बीटेक में दाखिला लिया। उन्होंने कम्यूटर साइन्स से बीटेक की पढ़ाई की है। वर्तमान में काठगोदाम शीशमहल निवासी श्रेया जोशी ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है।
श्रेया जोशी के पिता का नाम आरपी जोशी है, जो आईटीआई से प्रधानाचार्य पद से रिटायर हैं। जबकि मां कमला जोशी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धोलाखेड़ा हल्द्वानी में प्रवक्ता पद पर सेवारत हैं। वहीं श्रेया की बड़ी बहन श्रृति जोशी इंजीनियर हैं और बेंगलुरु में कार्यरत हैं। पढ़ाई के दौरान श्रेया जोशी सेना में शामिल होकर राज्य का नाम रौशन किया है। श्रेया की कहानी उत्तराखंड की तमाम बेटियों को भी प्रेरित करेगी। हल्द्वानी लाइव की टीम श्रेया को भारतीय सेना का हिस्सा बननें पर बधाई देती है। उम्मीद है कि श्रेया जोशी की ये केवल शुरुआत होगी और भविष्य में सेना के उच्च पद पर भी पहुंचेंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

