बागेश्वर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विज्ञान और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। उन्होंने सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के दौरान शोध और नवाचार से जुड़े कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। साथ ही प्रदेश के स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने की बात कही।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस महोत्सव में चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 240 चयनित बाल वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में विज्ञान और तकनीक आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए राज्य की STEM लैब को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने और सभी विकासखंडों में एक-एक लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से विद्यार्थियों को नई तकनीक सीखने और अपने विचारों को प्रयोग के जरिए विकसित करने के अवसर मिलेंगे।
महोत्सव में मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को खूब पढ़ने, नए विचारों पर काम करने और सवाल पूछने की आदत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
धामी ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक आगे चलकर देश के वैज्ञानिक, इंजीनियर और शोधकर्ता बन सकते हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के इस्तेमाल से प्रदेश में नवाचार, पारदर्शी सेवाओं और स्मार्ट कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। देहरादून में साइंस सिटी और चंपावत में साइंस सेंटर विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने विद्यालयी शिक्षा में रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक को शामिल करने पर जोर दिया। इसके साथ ही महिला विकास और विज्ञान विषय पर सम्मेलन आयोजित करने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन, मौन पालन और होमस्टे जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में आयोजित विज्ञान महोत्सव बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें कविता हरकोटिया, दीप चंद जोशी, हरिमोहन ऐठाणी और ख्याली दत्त शामिल रहे।
इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, यूकॉस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत, जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार के लिए मिलेंगे 1 करोड़
हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन 
