पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी माता जी के साथ पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी-बारमौं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि टुंडी-बारमौं उनका वह गांव है जहाँ उन्होंने अपना बचपन बिताया और जीवन के पहले कदम स्कूल में रखे। यहां की स्नेहभरी संस्कृति और परंपराओं ने उन्हें जीवन के अच्छे संस्कार दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में बुजुर्गों से मिलकर और उनके आशीर्वाद से वह भावनात्मक रूप से जुड़ गए। कई बुजुर्गों ने उन्हें बचपन के नाम से पुकारा जो उनके लिए बहुत मायने रखता है।
उन्होंने यह भी कहा कि टुंडी-बारमौं उनके लिए सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि उनकी जड़, संस्कार और पहचान है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के प्रवासियों से अपील की कि वे अपने गांव के विकास में योगदान दें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 
