- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धान की रोपाई कर जताया किसानों के प्रति सम्मान, “हुड़किया बौल” से की देवताओं की वंदना
खटीमा– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगरा तराई स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। पारंपरिक कृषि कार्य में भाग लेकर उन्होंने पुराने दिनों की स्मृतियों को ताजा किया और अन्नदाताओं को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उन्हें संस्कृति और परंपरा का संवाहक करार दिया।

मुख्यमंत्री ने खेत में उतरकर स्वयं धान की पौध रोपी और किसानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा, “किसान न केवल अन्न उपजाते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखते हैं।”
इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर “हुड़किया बौल” की प्रस्तुति भी हुई, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री ने भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देव मेघ की वंदना की। यह आयोजन न केवल कृषि संस्कृति को सम्मान देने वाला था, बल्कि राज्य की लोक परंपराओं को भी पुनर्जीवित करने की एक प्रेरणादायक पहल बनी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों व किसानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: डबल पेंशन पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 1377 अपात्रों की पेंशन बंद
उत्तराखंड : यहाँ शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत !
उत्तराखंड : परिजनों की रोक के बाद फरार प्रेमी युगल, कैफे से पकड़े गए
उत्तराखंड: सावधान! शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, 37 लाख की ठगी
उत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में बवाल! निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी में यूजीसी बिल का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग
उत्तराखंड: सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भर बनी प्रीति सैनी, घर से शुरू किया सफल कारोबार
देहरादून : गैरसैंण में लगती है ठंड, होती है ऑक्सीजन की कमी, भाजपा विधायक दलीप रावत ने सत्र से पहले जताई आपत्ति
ड्रैगन फ्रूट से कीवी तक…अब बदलने वाली है उत्तराखंड के किसानों की किस्मत!
केंद्र से उत्तराखण्ड को मिली 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि 
