खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर खटीमा के चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि तथा उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं इसलिए योजनाबद्ध तरीके से मंदिर के विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां
उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण
उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट
नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी 

