देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले कराए जाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल राज्य में समय से पहले चुनाव कराने को लेकर न तो कोई आधिकारिक सूचना है और न ही ऐसी किसी तैयारी की जानकारी सरकार के पास है।
गुरुवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कराए जा सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें किसी भी स्तर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव कब होंगे…इसका फैसला भारत निर्वाचन आयोग करता है और सभी को उसी प्रक्रिया का पालन करना होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल समय से पहले चुनाव की खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
पिछले कुछ समय से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही थी कि राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर या दिसंबर 2026 में कराए जा सकते हैं। इन अटकलों के पीछे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के लगातार दौरे, मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाएं और आगामी बड़े आयोजनों को कारण बताया जा रहा था।
हालांकि मुख्यमंत्री के बयान के बाद इन चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर समय से पहले चुनाव को लेकर कोई फैसला या तैयारी नहीं चल रही है।
उत्तराखंड विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल मार्च 2027 तक है। ऐसे में सामान्य परिस्थितियों में चुनाव 2027 की शुरुआत में ही होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के बयान से यह साफ हो गया है कि समय से पहले चुनाव को लेकर चल रही चर्चाएं फिलहाल केवल अटकलें हैं और इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 