देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड CSR डायलॉग’ कार्यक्रम में उद्योग जगत और कॉर्पोरेट संस्थाओं से राज्य के समग्र विकास में सहयोग की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत किया गया योगदान विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि कई कॉर्पोरेट संस्थाएं पहले से ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय और सीमांत राज्य है, जहां विकास कार्यों में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक संसाधनों और प्रयासों की आवश्यकता होती है। ऐसे में रोजगार, सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ना जरूरी है। इस दिशा में कॉर्पोरेट क्षेत्र की भागीदारी अहम भूमिका निभा सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य को 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर काम शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। इसके साथ ही उद्योग, लॉजिस्टिक्स, स्टार्टअप और एमएसएमई समेत 30 से अधिक नीतियां लागू कर उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर और 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की भी व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पिछले वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है…और उन्हें उद्योग स्थापित करने में पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार की पारदर्शी नीतियों और कॉर्पोरेट जगत के सहयोग से उत्तराखंड को देश के अग्रणी निवेश-अनुकूल राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य जल्द हासिल किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : (बड़ी खबर) जिले में विभागों को निर्देश ऑन लाइन खतौनी होगी स्वीकार्य
उत्तराखंड: रुद्रपुर में SIR की बैठक में महाभारत, DM कमिश्नर के सामने भिड़ गए माननीय Video
उत्तराखंड : रक्षा बंधन में इनको मिलेगा वेतन
हल्द्वानी : इन इलाकों में 31 अगस्त तक बिजली रहेगी गुल
हल्द्वानी : SIR प्रक्रिया में व्यवधान का आरोप, भाजपा पदाधिकारियों ने ADM को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
उत्तराखंड: बेटी पर था शक…पिता ने दोस्त संग रची खौफनाक साजिश, लाड़ली की हत्या के बाद गंगनहर में फेंकी लाश
उत्तराखंड : लंबे इंतजार के बाद छह वन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
रक्षाबंधन पर सीएम धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में किसान महासभा का बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले राजस्व गांव का मुद्दा फिर गरमाया 

