देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समन्वय और जनपद से जुड़े मुद्दों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और जनपदों में चल रहे विकास कार्यों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने सभी जनपदों को निर्देशित किया कि आवारा कुत्तों के समुचित प्रबंधन के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। हेलीपैड के स्थान और माप में भिन्नता होने पर मौके पर निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति के अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
सड़कों को गड्ढामुक्त करने और सुधारने के लिए संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत करने और मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए गए। आपदा प्रबंधन से जुड़े जेसीबी संचालकों के बकाया भुगतान तुरंत किया जाए और यदि धनराशि उपलब्ध न हो तो प्रस्ताव भेजा जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार से जुड़े प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं। इसके अलावा पार्किंग सुधार से संबंधित यदि शासन से कोई मदद की आवश्यकता हो तो तुरंत सूचित करें।
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की व्यावहारिकता की समीक्षा करने और बजट का सही उपयोग करने का भी निर्देश दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 
