हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पावन भूमि पर आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और आनंद की अनुभूति हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरारी बापू केवल श्रीराम कथा के वाचक नहीं हैं…बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय सनातन संस्कृति के संदेश को देश-विदेश तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब दुनिया कई चुनौतियों से जूझ रही है…तब भारत की “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना पूरी मानवता को नई दिशा दे रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर और प्राचीन मंदिरों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार, यात्रा शुरू होने के दो महीने के भीतर ही 45 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं…और कैलाश मानसरोवर यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि संतों के मार्गदर्शन और जनता के सहयोग से उत्तराखंड आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : 23 TRI Club की “रेन रन” में 700 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड: रिहाई की आस में बैठा परिवार, ब्रिटेन में कैद कैप्टन अजय पंत के मामले की सुनवाई टली
उत्तराखंड में 8 नए ईको टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव
नैनीताल: जिले में कल भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने की सभी स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी
देहरादून: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली? सीएम धामी ने केंद्र के सामने रखीं बात
हल्द्वानी में 25 जुलाई को होगा पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी को मिली वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में जगह, बॉक्सिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि
उत्तराखंड: बारिश में खेल रहा था 6 साल का मासूम, अगले ही पल हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार 
