nainital

चतुर सिंह बोरा बने उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के सदस्य, सरकार का जताया आभार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: नैनीताल जिले के विकास खंड ओखलकांडा के ग्राम सुनकोट निवासी और पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चतुर सिंह बोरा को उत्तराखंड राज्य किसान आयोग का सदस्य नामित किया गया है। इस जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रदेश सरकार और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  Golden Panda Casino – Snabb‑spinn för den moderna spelaren

चतुर सिंह बोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, सांसद और भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सभी नेताओं का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि क्षेत्र के विकास और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार

उन्होंने विश्वास जताया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करते हुए किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

चतुर सिंह बोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इन योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें