चमोली: DM डॉ. संदीप तिवारी ने हल्द्वानी की डॉ. पूजा से सादगी के साथ की शादी
चमोली: जहां आमतौर पर शादियों को भव्यता, दिखावे और शानो-शौकत से जोड़कर देखा जाता है, वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले के जिलाधिकारी (डीएम) डॉक्टर संदीप तिवारी की सादगीपूर्ण शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
डीएम संदीप तिवारी ने हाल ही में डॉक्टर पूजा से सादगी के साथ विवाह किया। उन्होंने न तो कोई भव्य आयोजन किया और न ही किसी विशेष तामझाम की व्यवस्था। बल्कि अपने व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के बीच समय निकालते हुए सामान्य रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में निभाईं और भगवान गोपीनाथ के आशीर्वाद के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
उनकी पत्नी डॉक्टर पूजा हल्द्वानी के तीनपानी क्षेत्र की निवासी हैं और वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल में ईएनटी विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉक्टर संदीप तिवारी की यह सादगी और संवेदनशीलता लोगों को खूब पसंद आ रही है। पहले से ही अपने कर्तव्यनिष्ठ और जनहितैषी कार्यों के कारण जनता के बीच लोकप्रिय डीएम साहब ने इस सरल आयोजन से एक बार फिर दिल जीत लिया है।
प्रदेश के सबसे मेहनती और ईमानदार आईएएस अधिकारियों में गिने जाने वाले डॉक्टर संदीप तिवारी अक्सर अपने प्रशासनिक कार्यों में नवाचार, तत्परता और जनसेवा की भावना के लिए चर्चा में रहते हैं। अब उनकी निजी जिंदगी का यह अध्याय भी समाज के लिए एक मिसाल बन गया है कि सादगी ही असली शान होती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती 

