हल्द्वानी – पत्नी से मिलने आये बिज़नेस मैन की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम, शहर में सरकारी स्कूल में शिक्षिका है पत्नी
हल्द्वानी – एक कारोबारी की हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शनिवार रात करीब 12 बजे स्वजन कारोबारी को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान रविवार की कारोबारी की मौत हो गई। मृतक कारोबारी की पत्नी हल्द्वानी के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आ रही है।

क्या है पूरा मामला –
पुलिस के मुताबिक विकास कुमार, निवासी जोशियों वाली गली, जसपुर (ऊधमसिंह नगर), शनिवार शाम अपनी पत्नी से मिलने हल्द्वानी पहुंचे थे। देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद स्वजन उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) ले गए। रविवार सुबह उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई।
जहरीला पदार्थ खाने की आशंका –
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि विकास कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या थी या कोई अन्य कारण। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के साथ-साथ स्वजन और पत्नी से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक परिवार में कुछ समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था। इसी कारण से यह भी आशंका जताई जा रही है कि विकास ने आत्मघाती कदम उठाया हो। उनकी पत्नी इस समय मुखानी क्षेत्र में रहती हैं और एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।
पुलिस कर रही है जांच –
मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
