लालकुआं – इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में धधकी भीषण आग, 150 से अधिक स्कूटी और लाखों की बैटरियां जलकर राख
लालकुआं – शहर के गौला रोड स्थित प्रेम ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में बीती रात एक भीषण अग्निकांड हो गया, जिसमें शोरूम में रखी 150 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी और 40 लाख से अधिक की बैटरियां जलकर राख हो गईं। हादसे में एक करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह घटना रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की है, जब शोरूम के पड़ोस में रहने वाले परिजनों को बैटरियों के फटने की जोरदार आवाज सुनाई दी। तत्काल शोरूम स्वामी प्रेमनाथ पंडित को सूचित किया गया और फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर हल्द्वानी से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक शोरूम में रखी अधिकांश स्कूटी और बैटरियां पूरी तरह जल चुकी थीं। इस अग्निकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या बैटरियों के ओवरहीट होने की संभावना जताई जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
