टांडा जंगल में संविदाकर्मी की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उतारा मौत के घाट
हल्द्वानी। हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात हुई एक निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावर ने वन विभाग में संविदा पर कार्यरत 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मृतक मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का निवासी था और वर्तमान में वन विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। घटना हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत टांडा जंगल में हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस मृतक के एक साथी पर ही हत्या का शक जता रही है। पुलिस संदिग्ध से जुड़े पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
