Breaking News-आयकर रिटर्न भरने वाले 31 लाख लोगों का रिफंड अटका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Breaking News- इस साल आयकर रिटर्न भरने वालों की तादात काफी ज्यादी रही। इनमें से बड़ी संख्या में करदाताओं के आयकर का रिफंड वापस आ चुका है लेकिन आयकर विभाग के मुताबिक करीब 31 लाख लोगों का टैक्स रिफंड अटक सकता है । यह स्थिति इसके बावजूद है कि इन लोगों ने कर निर्धारण वर्ष 2023-24 यानी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न तय समय सीमा से पहले भर दी थी लेकिन अभी तक उसे सत्यापित नहीं किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एस्मा लागू, 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक
यह भी पढ़ें 👉  होम स्टे संचालक हो जाएं सावधान! नैनीताल में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू

आईटीआर के सत्यापन के लिए आयकर विभाग रिटर्न भरने से 30 दिन का समय प्रदान करता है । सत्यापन नहीं करने पर आयकर विभाग रिफंड के लिए आईटीआर को प्रॉसेस नहीं करेगा । ऐसे में इन आयकरदाताओं को फिर से टैक्स रिटर्न भरना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बड़ी खबर: सृष्टि कंडारी केस में अब CB-CID करेगी जांच, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला

आयकर विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, 23 अगस्त तक 6.91 करोड़ से ज्यादा लोगों ने टैक्स रिटर्न भरा था, लेकिन सिर्फ 6.59 करोड़ करदाताओं ने ही अपने आईटीआर को सत्यापित किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें