नई दिल्ली- अगर आपने अब तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से नहीं लिंक किया है तो यह खबर आपके लिए है समय सीमा निकलने के के बाद अगर आपने पैन नंबर को आधार से लिंक नहीं किया तो न सिर्फ आपका पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा बल्कि आप पर ₹10000 का जुर्माना भी लग सकता है।
दरअसल सरकार पूर्व में कई बार पैन आधार लिंक करने की तारीख बढ़ा चुकी है इस बार भी सरकार ने 31 मार्च 2022 तक अंतिम तारीख रखी है अगर समय सीमा निकलने के बाद कोई व्यक्ति अमान्य पैन कार्ड दिखाता है, तो आयकर कानून 1961 की धारा 272 एन के तहत असेसिंग अधिकारी ₹10000 तक जुर्माना लगा सकता है।
यही नहीं ऐसा व्यक्ति उन सुविधाओं का लाभ भी नहीं उठा सकेगा जिसके लिए पैन कार्ड अनिवार्य है साथ ही मिस वर्ल्ड फंड और शेयर बाजार में भी निवेश नहीं कर सकेगा इसके अलावा पैन कार्ड अमान्य होगा तो खाता खुलवाने में भी मुश्किल आएगी लिहाजा इससे पूर्व आप 31 मार्च से पहले अपने पैन नंबर को आधार से जोड़ सकते हैं।
अगर आपके पास पैन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए कोई सक्षम उपाय नहीं है तो आप महज एसएमएस के जरिए भी दोनों को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको UIDPAN लिखकर स्पेस देने के बाद 12 अंको का आधार नम्बर डालना होगा।स्पेस के बाद पेन नम्बर लिखकर, 567678 या 561561 पर मैसेज भेज सकते है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
