हल्द्वानी- स्टोन क्रेशर एसोसिएशन की हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर क्रेशर संचालन को लेकर बाधा उत्पन्न हुई तो वह बुधवार से सभी क्रेशर को बंद कर देंगे। स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि सभी क्रेशर स्वामियों ने उनके सामने आ रही समस्याओं से अवगत कराया और सर्वसम्मति से इस बात का निर्णय लिया गया है कि मंगलवार को प्रशासन को क्रेशर यूनियन की तरफ से ज्ञापन दिया जाएगा और बुधवार को क्रेशर स्वामी सभी क्रेशर बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे, गौरतलब है कि वाहन स्वामियों द्वारा इन दिनों आंदोलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- शादी से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, अक्टूबर में ही हुई थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम
गौरतलब है कि भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर डंपर एसोसिएशन द्वारा हड़ताल के ऐलान के बावजूद पहले ही दिन आर्थिक संकट का सामना कर रहे वाहन स्वामियों ने विरोध को दरकिनार करते हुए उप खनिज निकासी के लिए नदी में गाड़ियों को भेजा, वही दिन भर हड़ताल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। उधर देर शाम क्रेशर यूनियन ने बैठक कर स्पष्ट कर दिया कि अगर क्रेसर संचालन में बाधा उत्पन्न हुई तो वह बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- लापरवाही भी ऐसी जो जान ले गई, सेल्फी के चक्कर में ऐसे बह गया पर्यटक

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
