नई दिल्ली- हेलिकॉप्टर क्रैश में एक नया अपडेट सामने आया है। वायुसेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि CDS बिपिन रावत (Bipin rawat) का निधन हो गया है। उनकी पत्नी भी इस दुनिया में नहीं रही। इस विमान में 14 लोग सवार थे और 13 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है। पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं।
इस हादसे में रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ‘
बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस थे। वह मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। बिपिन रावत 31 दिसंबर 2019 को सीडीएस नियुक्त किए गए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 
