नई दिल्ली- मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्योग मंत्री माननीय Nitin Gadkari से भेंट कर राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अन्तर्गत भारत सरकार से अपेक्षित 615.48 करोड़ रुपए के 42 प्रस्तावों पर स्वीकृति का अनुरोध किया।
सीएम तीरथ ने गडकरी से राज्य के 6 राजमार्गों खैरना-रानीखेत, बुआखाल-देवप्रयाग, देवप्रयाग-गजा-खाड़ी, पाण्डुखाल-नागचुलाखाल-उफरीखाल-बैजरो, बिहारीगढ़-रोशनाबाद व लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-नैनीडांडा-मोहन-रानीखेत को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का अनुरोध किया है।
राज्य के विश्व प्रसिद्ध चार धामों तक जाने वाले श्रद्वालुओ के लिए ऋषिकेश-भानियावाला मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट भी इसी मार्ग पर स्थित है, पर यह मार्ग 2 लेन होने के कारण अपर्याप्त है। इसके चौड़ा होने से चारों धामों की एयरपोर्ट तक पहुंच अत्यन्त सुगम हो जाएगी।
यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित न होने से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की योजनाओं में सम्मिलित नहीं हो पा रहा है। इसके व्यापक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने के लिए गडकरी से अनुरोध किया है।
नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया है कि सभी मांगों पर गहनता से विचार कर उचित समाधान निकाला जाएगा तथा देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत केन्द्र सरकार द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
