Breaking News- सीट बदलने के कयासों के बीच, हरदा ने यहां से दिया नामांकन का निमंत्रण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- कुछ वक्त पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि नैनीताल जिले की कालाढूंगी, रामनगर और लालकुआं विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, उन्हें लेकर काफी असंतोष सामने आया है। कांग्रेस के कई साथी आगामी चुनावों में निर्दलीय रूप से अपने प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरने का प्लान बना रहे हैं जो कांग्रेस के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आलाकमान इन नामों पर दोबारा चर्चा कर सकती हैं और जरूरत पड़ने पर नामों में बदलाव हो सकता है। जैसे ही ये सूचना डीजिटल प्लैटफॉर्म पर वायरल हुई तो उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का एक पोस्ट सामने आया है। हरदा इस पोस्ट पर नामांकन भरने की जानकारी अपने समर्थकों को दे रहे हैं।

रामनगर के भाइयों और बहनों कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैं 28 जनवरी, 2022 को आप सबका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एस.डी.एम. कार्यालय रामनगर में नामांकन करूंगा। नामांकन से पूर्व मैं 27 जनवरी को आप सबका आदेश, आशीर्वाद लेने के लिए कुछ स्थानों पर पदयात्रा भी करूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सबका सहयोग, समर्थन और अमूल्य मत मुझे प्राप्त होगा। मैं नामांकन की पुण्य घड़ी में आप सबके आशीर्वाद की कामना करता हूंँ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें