हल्द्वानी- 21 मार्च से देशभर में लॉक डाउन (lockdown) होने की वजह से इंसानी गतिविधियों में एक तरह से रोक लग गई है. लिहाजा आवारा पशु, चील, गिद्धों का पारस्परिक तंत्र भी डगमगा गया है. यही वजह है कि आवारा जानवर हो या पशु पक्षी लॉक डाउन के बाद चारा न मिलने की वजह से भूख से बिलबिला रहे हैं. जिसको देखते हुए अब नगर निगम और पशुपालन विभाग आवारा कुत्तों, पशुओं और मवेशियों सहित पशु पक्षियों के लिए लॉक डाउन में चारे की व्यवस्था में जुटा है।

कुमाऊ के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम ने चील, गिद्ध और जंगली कौवो के लिए नगर निगम की छत पर सप्ताह में 2 दिन चिकन रखना शुरू कर दिया है। यहां चील और गिद्ध अब नगर निगम की बिल्डिंग के चारों तरफ घूमते दिखाई दे रहे हैं और अब तक कूड़े या कचरे में अपने लिए चारा ढूंढ रहे चील गिद्ध अब नगर निगम की छत पर चिकन खा रहे हैं। वहीं नगर निगम के नगर आयुक्त का कहना है कि आवारा पशुओं के लिए चारा और आवारा कुत्तों को ब्रेड अंडा भी खिलाया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 
