देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून एक बार फिर दिनदहाड़े हुई हत्या से दहल उठी। बुधवार दोपहर व्यस्त तिब्बती मार्केट क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है।
बाजार में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो एक व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से दून अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक काफी खून बह चुका था।
हमलावर फरार, पुलिस अलर्ट
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरे इलाके को घेरकर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शहर के प्रमुख चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग चल रही है।
टेनिस खेलकर लौट रहे थे अर्जुन
पुलिस के अनुसार अर्जुन शर्मा आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी थे और जीएमएस रोड पर “अमर दीप” नाम से भारत गैस एजेंसी का संचालन करते थे। वे रोज की तरह परेड ग्राउंड के पास टेनिस खेलकर घर लौट रहे थे, तभी दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी।
प्रॉपर्टी विवाद की आशंका
प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पारिवारिक संपत्ति को लेकर मतभेद चल रहे थे। हालांकि, अधिकारी फिलहाल सभी संभावित एंगल से जांच कर रहे हैं।
दो हफ्तों में चौथा मर्डर
देहरादून जिले में पिछले 14 दिनों के भीतर यह चौथी हत्या है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
29 जनवरी – विकासनगर में 18 वर्षीय छात्रा की हत्या
31 जनवरी – ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या
2 फरवरी – देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या
11 फरवरी – तिब्बती मार्केट में अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या
लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से शहरवासी दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
