लालकुआं : DM के निर्देश पर मजदूरों को बांटे गए कम्बल, SDM और विधायक रहे मौजूद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं : गौला नदी के अन्तर्गत खनन सत्र 2025-26 में उपखनिज चुगान कार्य करने वाले श्रमिकों के कल्याणार्थ जिलाधिकारी अध्यक्ष, जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास, नैनीताल द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास निधि से धनराशि उत्तराखण्ड वन विकास निगम के पक्ष में धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष श्रमिकों के कल्याणार्थ बेरीपड़ाव गेट में दिनांक-29-12-2025 को मुख्य अतिथि माननीय विधायक डा० मोहन सिंह बिष्ट, 56 लालकुँआ विधानसभा क्षेत्र के निर्देशन में कम्बल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम

उक्त कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी लालकुंआ, जिला खान अधिकारी हल्द्वानी, प्रभागीय लौगिंग प्रबन्धक, खनन गौला हल्द्वानी, श्री प्रताप राम, नरेन्द्र सिंह मर्तोलिया अनुभाग अधिकारी, भुवननाथ गोस्वामी, गेट इंचार्ज, वन विभाग व वन विकास निगम के कर्मचारी, राजू जोशी, धर्मकॉटा संचालक, सोनू मट्ट, अमित भट्ट, लक्ष्मण पाण्डे, वाहन स्वामी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  Понимание программы лояльности казино Pinco: Зеркало

कार्यक्रम के संचालन में माननीय विधायक जी द्वारा अत्यधिक ठण्ड को देखते हुए उत्तराखण्ड वन विकास निगम द्वारा गौला श्रमिकों के हित में किये गये इस कार्य की सराहना की गई तथा भविष्य में भी गौला श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु कहा गया। इस प्रकार के कार्यक्रमों को गौला नदी में अवकाश के दिन संचालित किये जाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Понимание программы лояльности казино Pinco: Зеркало

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें