हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी हल्द्वानी दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 10 सितंबर को हल्द्वानी के वाटिका बैंक्वेट हॉल में होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
बैठक सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ली, जबकि अध्यक्षता भाजपा नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने की। बैठक में सम्मेलन को व्यवस्थित और भव्य बनाने को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक में पूर्व सैनिकों के स्वागत, पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा और आपसी समन्वय सहित कई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड का सैनिकों और पूर्व सैनिकों से गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान भाजपा की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके अनुसार 10 सितंबर का सम्मेलन देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान का अवसर है।
मंत्री ने बताया कि सम्मेलन में कुमाऊं क्षेत्र से करीब 5 हजार पूर्व सैनिकों के शामिल होने की योजना है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी और प्रदेश सह-संयोजक कर्नल जगत सिंह जंतवाल ने भी सुझाव दिए।
प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कार्यक्रम की संगठनात्मक रूपरेखा रखी और अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय कीं। सम्मेलन के लिए दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट को संयोजक और हल्द्वानी के पूर्व महापौर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रावत को सह-संयोजक बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि 10 सितंबर का सम्मेलन कुमाऊं क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, जिला सह प्रभारी रनदीप पोखरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 

