उत्तराखंड के वोटरों के लिए बड़ी अपडेट! 99% काम पूरा, अब इस दिन आएगी नई वोटर लिस्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक करीब 99 प्रतिशत गणना फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। यह जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश में 79 लाख 60 हजार से अधिक मतदाताओं में से 71 लाख से ज्यादा मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं। वहीं कुल 79 लाख 57 हजार से अधिक मतदाताओं का डेटा भी डिजिटल रूप में तैयार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव

निर्वाचन विभाग के अनुसार करीब 8.41 लाख मतदाता अनकलेक्टेड श्रेणी में हैं। इनमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, पहले से पंजीकृत, अनुपस्थित और अन्य कारणों वाले मतदाता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाएगा और 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप

उन्होंने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की शत-प्रतिशत नियुक्ति करने की अपील भी की। प्रदेश के 11,733 मतदान केंद्रों के मुकाबले अब तक 23,102 बीएलए नियुक्त किए जा चुके हैं। इनमें भाजपा ने 11,504, कांग्रेस ने 11,105, सीपीआई (एम) ने 378 और बसपा ने 115 बीएलए तैनात किए हैं…जबकि आम आदमी पार्टी ने अभी तक किसी भी बीएलए की नियुक्ति नहीं की है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें