देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने बड़ा निर्णय लिया है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर के 70 मीटर दायरे के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर रील या वीडियो नहीं बना सकेंगे। यह कदम धामों की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि धामों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के निर्धारित क्षेत्र में मोबाइल फोन और वीडियो रिकॉर्डिंग पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से धाम की धार्मिक गरिमा बनी रहेगी और दर्शन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर समिति के सभी विश्राम गृहों को यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है। साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।
मंदिर समिति की बोर्ड बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी…जिसमें यात्रा व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं के लिए आवश्यक बजट प्रावधान तय किए जाएंगे। समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धामय यात्रा अनुभव देना उनकी प्राथमिकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल: फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”
नैनीताल :(बड़ी खबर) IAS दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : शहर में शुक्रवार को इन जगह आएगी LPG गैस की गाड़ी
देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया 
