देहरादून। उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं को एक ही स्थान पर संकलित किया गया है….जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक में केंद्र और राज्य सरकार की कई लाभकारी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई है। इसमें स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को आसान तरीके से समझाया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार नए प्रयास किए जाएं। साथ ही शासनादेशों और सरकारी सूचनाओं को भी सरल भाषा में जारी किया जाए ताकि आम लोग उन्हें आसानी से समझ सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं से उत्तराखंड को भी विशेष लाभ मिला है। सड़क, रेल, हवाई संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हुए हैं….जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंची हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, महक क्रांति योजना, एरोमा वैली, मिशन एप्पल जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।
कार्यक्रम में सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने बताया कि ‘मेरी योजना’ पुस्तक का ऑडियो संस्करण आकाशवाणी और अन्य रेडियो माध्यमों पर भी प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग अब तक इस पुस्तक के चार संस्करण प्रकाशित कर चुका है और इसका डिजिटल संस्करण भी उपलब्ध है।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
