देहरादून: उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को संस्तुति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की।
मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देश दिए कि प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से लेकर कार्य पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर पर समय सीमा निर्धारित की जाए और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और नंदा राजजात यात्रा से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
संकुल मंजूर परियोजनाएं:
पेयजल विभाग: लोहाघाट टाउन पंपिंग पेयजल योजना – 8444.67 लाख रुपये
रामनगर, नैनीताल: मल्टीस्टोरी पार्किंग – 3857.64 लाख रुपये
लोक निर्माण विभाग: नंदप्रयाग घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण – 1289.21 लाख रुपये
चम्पावत, टनकपुर: मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्युनिटी हॉल निर्माण – 1424.52 लाख रुपये
पीएसी बटालियन रुद्रपुर: आरटीसी एवं 188 बैडेड बैरक – 1991.54 लाख रुपये
देहरादून: साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस – 3034.78 लाख रुपये
मुख्य सचिव ने विभिन्न स्थानीय निकायों में पेयजल, पार्क और जलाशय कायाकल्प संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। पार्क और जलाशयों के कायाकल्प पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी
उत्तराखंड: हाईस्कूल-इंटर की कापियां इस तारीख से जांची जाएंगी
हल्द्वानी :(दुःखद) नशे के इंजेक्शन से बुझ गया घर का इकलौता चिराग 
