हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या 17 में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की जेसीबी पर आज पथराव का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की भूमि पर शौचालय निर्माण का प्रस्ताव है, जिसको लेकर राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंची थी।इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नगर निगम की जेसीबी पर पत्थर फेंक दिए, जिससे मशीन का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया है।नगर निगम की ओर से बताया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल 
