हल्द्वानी: पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस और SOG की टीम ने बेलबाबा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान आरोपी महिला को पकड़ा…जिसके पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की और महिला की तलाशी में भारी मात्रा में स्मैक मिली। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कनिका बताया…जो रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि वह बिलासपुर से स्मैक लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
इधर उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चोरी का मामला भी सामने आया है। रुद्रा विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने घर से नकदी और जेवर चोरी कर लिए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जालसाजी करने वाला दीपांशु बेलवाल पुलिस की गिरफ्त 
