काठमांडू। नेपाल से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां नेपाल में येति एयरलाइंस का एक ATR-72 विमान पोखरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का एटीआर 72 विमान रविवार सुबह कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।
येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने मीडिया को बताया कि पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। इस प्लेन क्रैश के बारे में और जानकारी मिलने का अभी इंतजार है। दुर्घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर के साथ एक बचाव दल तैनात किया गया है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से विमान एक पहाड़ी से टकरा गया। क्रैश होते ही इसमें धमाके के साथ आग लग गई। आग की वजह से लोगों को निकालने के काम में परेशानी हो रही है। क्रैश की साइट एक नदी के पास बताई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां
उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण
उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट
नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी
उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर 

