भीमताल/नैनीताल – मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने विकास भवन सभागार में बैठक लेते हुए कहा कि जनपद में सभी जल निकाय (वैटलैण्ड) संरक्षण कार्य किये जाने हैं, इस हेतु वन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के जल निकाय कैचमेंट एरिया का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो जल निकाय (नदियाॅ) वन व राजस्व क्षेत्र दोनो में आती हैं, उनका दोनो विभागीय अधिकारी संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
यह भी पढ़े 👉 देहरादून- सीएम रावत ने इन 12 कलाकारों को किया सम्मानित, ऐसे बढ़ाया था राज्य का गौरव
CDO भण्डारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकायों की स्थलीय वास्तविकता व ट्रेकिंग करने के उपरान्त 15 दिन के भीतर जनपद में स्थित समस्त जल निकायों को चिन्हित करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसमें राजस्व क्षेत्र में स्थित जल निकायों के सम्बन्ध में विस्तृत सूचना बसावट, खसरा, खतौनी, नक्शे की प्रति को फसली नक्शों से मिलान कर सभी सम्बन्धित सूचनाऐं संकलित की जायें। वन क्षेत्र में स्थित जल निकायों के सम्बन्ध में वन प्रभाग, रेंज, ब्लाॅक, कम्पार्टमेंट, अक्षांश-देशान्तर एवं क्षेत्रफल सम्बन्धी सूचनाऐं संकलित की जायेंगी।
यह भी पढ़े 👉 देहरादून- सीएम रावत ने इन 12 कलाकारों को किया सम्मानित, ऐसे बढ़ाया था राज्य का गौरव
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके क्षेत्र में आने वाले जल निकायों (झील) का स्थलीय निरीक्षण कर उसके कैचमेंट एरिया में आने वाले वैटलैड आदि चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे ताकि सभी जल निकायों के संरक्षण एवं संवर्धन कार्ययोजना तैयार कर कैम्पा अथवा मनरेगा व अन्य योजनाओं के माध्यम से कार्य कराये जा सकें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम दिनकर तिवारी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अधिशासी अभियंता सिंचाई हरीश चन्द्र भारती, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े 👉 नई दिल्ली- जानिए केंद्र सरकार के आम बजट में क्या कुछ रहा खास, इन चीजों में मिली बड़ी राहत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 
