उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके मैं दहशत पैदा कर दी दरअसल पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र पीपली स्थित धामी गांव में रविवार शाम को दो भाइयों में चाय बनाने और न पिलाने को लेकर मामूली सी बात में कहासुनी हुई लेकिन यह विवाद इतना बढ़ गया की एक भाई ने अपने दूसरे भाई को दरांती से गर्दन पर वार कर मार डाला। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच की जा रही है इस घटना की खबर सुनते कि हर कोई सन्न है कि महज इतनी छोटी बात पर कोई किसी को कैसे मार डाल सकता है।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून- (बड़ी खबर) सल्ट से ये चेहरा हो सकता है उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी
जानकारी के मुताबिक धामी गांव के 65 वर्षीय विशन सिंह मजदूरी करते हैं जिनके दो बेटे गोपाल सिंह 35 वर्ष और चंद्र सिंह 28 वर्ष घर में रहते है जिनकी शादी नहीं हुई थी बताया जा रहा है कि रविवार की शाम को करीब 5:00 बजे जब बिशन सिंह दुकान गए थे तब चाय बनाने को लेकर दोनों बेटों में कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि छोटा बेटा चंद्र सिंह गुस्से में घर के भीतर से भाई को मारने के लिए दरांती ले आया और आक्रोश में उसने बड़े भाई गोपाल के गर्दन पर दरांती से वार किया और भाई को ही मार डाला।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून-(बड़ी खबर) 20 दिसम्बर से होने वाली सेना भर्ती का कार्यक्रम जारी, देखिए किस दिन कहाँ की होगी भर्ती
घटना की खबर से आसपास के लोग सन हो गए इस दौरान जैसे ही सूचना मिली लोग गोपाल की तरफ दौड़े लेकिन तब तक गोपाल की मौत हो चुकी थी ग्रामीणों ने हत्या आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है । उधर सगे भाइयों के बीच हुए इस खूनी झगड़े की खबर सुन गांव वाले पूरी तरह सन्न हो गए
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- भतीजे की शादी में चाचा ने कर दिया कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया दंग, पढ़िए रंजिश निकालने का अनोखा मामला

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी 
