BHALOO

उत्तराखंड: मायके आई महिला पर भालू का हमला, हालत देख दहशत में गांव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। Bear Attack यह घटना थराली तहसील के बूंगा गांव की है…जहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय गोविंदी देवी जो इन दिनों अपने मायके आई हुई थी घर के पास खेतों में चारा पत्ती लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। Wildlife Incident हमले में महिला के सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी...ये है लेटेस्ट अपडेट

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई है। 

वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही फौरी राहत के तौर पर पीड़ित परिवार को 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रभागीय वनाधिकारी बदरीनाथ सर्वेश दूबे ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है…ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें