कर्णप्रयाग। जंगल में घास लेने गई सिमली गांव की एक महिला को भालू ने घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को सिमली गांव की 64 वर्षीय छुम्मा देवी किलियागाड़ गदेरे के आसपास पशुओं को घास लेने गई थी, इसी दौरान भालू ने घात लगाकर उन्हें घायल कर दिया।
महिला के शोर मचाने पर साथ गई अन्य महिलाओं ने भालू को वहां से भगाया और घटना की ग्रामीणों को
सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल छुम्मा देवी को सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया। सूचना पर धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवलकिशोर नेगी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इलाज किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई है।
बताया जा रहा है कि भालू के साथ उसका बच्चा भी है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र में घूम रहे गुलदारों और भालुओं को पकड़ने की मांग उठाई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती 
