- ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ वृक्षारोपण अभियान
- बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गये राष्ट्रव्यापी अभियान ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ के अंतर्गत एक वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने रोड नं. 4 पर स्थित स्काउट कुटीर के परिसर में ‘‘स्थल कमल‘‘ पौधे का रोपण कर उन्होंने सभी से अपील की कि सभी अपने कार्यालय एवं घर पर भी पौधों को लगायें, जिसमें ज्यादा से ज्यादा मुख्य रुप से छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल हो।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की देख-रेख कर रहे वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ई.एन.एच.एम.) श्री शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि आज का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, समर्पण एवं पर्यावरणीय चेतना के साथ हुआ। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालय परिसरों, रेलवे काॅलोनियों, कोचिंग डिपो एवं चिकित्सा इकाईयों पर कुल 2100 पौधों को लगभग सभी विभागों द्वारा सामूहिक रुप से रोपण कर अपनी भागीदारी निभाई जोकि हरित व सत्त विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देख-रेख की योजना भी बनाई गई। जिसमें संबंधित विभागों को पौधों की सिंचाई, सुरक्षा तथा संरक्षण हेतु उत्तरदायित्व सौंपे गये।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू.एस. नाग सहित मंडल के शाखा अधिकारियों, पर्यवेक्षक एवं रेल कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
