बागेश्वर: जिले के नीरज तिवारी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर ( पायलट ) बन गए हैं। उन्होंने बीते 17 दिसंबर को एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद में कमीशन प्राप्त किया है। उनकी सफलता पर जिला गौरवाविंत हुआ है। उनके घर में बधाइयां देने वालों का तांता लगा है।
सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी के पुत्र नीरज तिवारी ने स्वजन को खुशियों का तोहफा दिया है। वह वायु सेना में पायलट बने हैं। नीरज कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा के छात्र रहे हैं। उन्हें आठवीं तक यहां पठन-पाठन किया। 10 और 12 वीं जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ और स्नातक बीएससीएजी पंतनगर से किया। उनके पिता सेना से आनरेरी कैप्टन से सेवानिवृत्त हैं। माता गीता तिवारी गृहणी हैं। नीरज के पिता ने बताया कि उसका चयन पहले ही प्रयास में जुलाई 2022 में हो गया था। 16 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट में वह वायु सेना में पायलट बन गया है। उनके दामाद भूपेश भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उनकी कायामबी पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट, सांसद अजय टम्टा, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, गौरव दास आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
