दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई गई बैसाखी
दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में बैसाखी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 5 के छात्रों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बैसाखी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने कविताओं, भाषणों और नाट्य रूपांतरण के माध्यम से दर्शाया कि यह पर्व किस प्रकार कृषि और आनंद का प्रतीक है।
वहीं, किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक पंजाबी लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी मासूम प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शाही ने छात्रों को संबोधित करते हुए बैसाखी से जुड़े एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रसंग, जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को देश के शहीदों के बलिदान को याद करने और उनसे प्रेरणा लेने को कहा।
यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास भी रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
