- गुलदार ने बनाया 3 साल की मासूम बच्ची को निवाला,घर के आंगन में खेल रही थी मासूम।
बागेश्वर- बागेश्वर में एक 3 साल की बच्ची को गुलदार ने निवाला बनाया, गांव में दहशत का माहौल। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कांडा क्षेत्र धरमघर रेंज में सानीउडियार के पास ओलानी गांव से एक तीन साल की बच्ची को गुलदार उठा कर ले गया है। बच्ची का नाम योगिता उप्रेती बताया जा रहा है. सूचना प्राप्त होने पर फॉरेस्ट और थाना कांडा की टीम मौके पर रवाना हो गयी है। बच्ची की बॉडी बरामद हो गयी है। फॉरेस्ट विभाग द्वारा प्रकरण में आगे की कार्यवाही की जा रहीं है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम 5:00 बजे तीन वर्षीय बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घर के बाहर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने मासूम को तेंदुए के चंगुल से छोड़ने का खूब प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ बच्ची को लेकर वहां से भाग गया। आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौके से बच्ची का शव बरामद हुआ है। वहीं, रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बच्ची के मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) शहर की बेबी मेहर कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
उत्तराखंड : शिक्षा निदेशालय मारपीट केस में बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
IMD का अलर्ट: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
CAA के तहत उत्तराखंड में 153 लोगों को मिली भारत की नागरिकता
हन भागवत ने बताया समाज सुधार का फॉर्मूला, उत्तराखंड में दिया बड़ा संदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत, संगठन को मिलेगी नई दिशा
उत्तराखंड : यहाँ इस हरकत पर शिक्षक निलंबित
उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, पति पत्नी की गई जान
उत्तराखंड: दिल्ली मैराथन में भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का बढ़ाया मान 

